फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी शिक्षिका से पढ़ाई कराने वाला प्रधानाध्यापक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। छह हजार रुपये देकर खुद की जगह फर्जी शिक्षिका से पढ़ाई कराने वाले प्रधानाध्यापक को निलंबित किया गया है। मामला गंगोह के गांव बसी स्थित प्राथमिक विद्यालय का है। इसके अलावा चौरादेव के प्रधानाध्यापक को भी कार्यों में लापरवाही के चलते निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा तीन सितंबर को प्राथमिक विद्यालय बसी का निरीक्षण किया गया। विद्यालय में कई खामियां मिलीं। कोई विद्यार्थी उपस्थित नहीं मिला। सबसे खास बात प्रधानाध्यापक सतीश कुमार द्वारा अपनी जगह छद्म शिक्षिका के रूप में शालू नाम की महिला से पढ़वाया जा रहा था, मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रधानाध्यापक सतीश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी त्रिवेंद्र कुमार को जांच सौंपी गई है। उधर, पुवांरका के गांव चौरादेव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधान अध्यापक नरेश कुमार को निलंबित किया गया है। एडी बेसिक ने दो सितंबर को विद्यालय का निरीक्षण किया था, जिसमें कई खामियां मिली थीं। जिसके चलते नरेश कुमार को निलंबित किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी संजय भारती को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें