फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: चार सभासदों के त्यागपत्र पर शासन ने लिया संज्ञान, राजनीतिक हलचल तेज

Thu, 12 Feb 2026 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर। नगर पंचायत छुटमलपुर में विकास कार्यों की अनदेखी और अधिशासी अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा मुख्यमंत्री के जनता दरबार में त्यागपत्र देने वाले दस सभासदों में से चार के त्यागपत्रों पर शासन ने संज्ञान ले लिया है। इसके बाद कस्बे में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सभासदों ने डीएम से मिल चार त्यागपत्रों को स्वीकार करने की दशा में बाकि छह सभासदों के त्यागपत्र पर भी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


बता दें कि नगर पंचायत छुटमलपुर के 10 सभासदों ने 19 जनवरी को लखनऊ पहुंच अपने त्यागपत्र सौंपने का दावा किया था। सभासदों ने नगर पंचायत प्रशासन पर विकास कार्यों में भागीदारी से वंचित रखने और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए स्वेच्छा से त्यागपत्र देने की बात कही थी। सभासदों द्वारा दिए गए त्यागपत्र में से चार को शासन ने मंडलायुक्त सहारनपुर को भेजा था। एडीएम प्रशासन कार्यालय से अग्रिम कार्रवाई के लिए वार्ड पांच की रेशमा, वार्ड आठ की दिलजहां, वार्ड 12 के नवाब और वार्ड 13 के आदिल के त्यागपत्र की प्रतियां नगर पंचायत चेयरपर्सन शमा परवीन को भेजी गई हैं।
अधिशासी अधिकारी कमलाकांत राजवंशी ने बताया कि चारों सभासदों के त्यागपत्र से संबंधित पत्र चेयरपर्सन शमा परवीन को तामील कराते हुए आवश्यक कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी को प्रेषित कर दिए गए हैं। उधर दस में से चार ही सभासदों के त्यागपत्रों पर कार्रवाई शुरू होने को लेकर भी राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बुधवार को नाराज सभासदों ने जिलाधिकारी सहारनपुर से मिलकर बताया कि उन दस सभासदों ने त्यागपत्र दिए थे ऐसे में चार का ही प्रकिया में आना गलत है। उन्होंने डीएम से अनुरोध किया कि यदि चारों सभासदों के त्यागपत्र स्वीकार किए जाते हैं तो बाकी के छह सभासद भी अपने त्यागपत्र फिर से प्रशासन को सौंप देंगे। उधर इस संबंध में चेयरपर्सन शमा परवीन अभी कुछ कहने से बच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें