फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहब के सपनों को साकार कर रही सरकार : धर्मवीर प्रजापति

Wed, 15 Jan 2025 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर के जनमंच में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में होम गार्ड्स व सिविल डिफेंस मं
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब से जुड़े पांच स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित कर बाबा साहब को सम्मान देने का काम किया है।
विज्ञापन

वह भाजपा द्वारा चलाए जा रहे संविधान गौरव अभियान के तहत मंगलवार को जनमंच प्रेक्षागृह में आयोजित संगोष्ठी में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बाबा साहब के सपनों का भारत बनाने की दिशा में काम कर रही है। सरकार ने सामाजिक और लैंगिक न्याय को बढ़ावा देते हुए ओबीसी आयोग को सांविधानिक दर्जा दिया है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आरक्षण और विधायिकाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर नगर विधायक राजीव गुंबर, एससी आयोग के सदस्य महिपाल वाल्मीकि, विपिन कुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, शीतल विश्नोई, गौरव गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें