फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को घर से अगवा कर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। मामा के घर आए एक युवक ने रात्रि में घर में सो रही युवती का अपहरण कर दुष्कर्म किया। युवती के पिता ने यह आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

नकुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में दी नामजद तहरीर में आरोप लगाया कि पड़ोस में अपने मामा के यहां आया एक युवक बुधवार की देर रात्रि में उनके घर में घुस आया और घर में सो रही उसकी पुत्री का मुंह दबाकर उठा ले गया। आरोप है कि आरोपी ने उसकी पुत्री को जान से मारने की धमकी देते हुए डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती किसी तरह उसके चंगुल से निकलकर बदहवास हालत में घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। बृहस्पतिवार की सुबह परिजन पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे और नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल किरणपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मोहित पुत्र प्रीतम निवासी गांव काजीपुरा, थाना रामपुर मनिहारान के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें