फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बालक को कुचला, मौत

विज्ञापन
बेहट में चालक को ट्रक से खिंचती भीड़। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
साइकिल सवार बालक को ट्रक ने कुचला, हंगामा
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। साइकिल सवार बालक को पीछे से आए ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साई भीड़ ने ट्रक में तोड़फोड़ कर चालक को दबोचकर पीटाई की। पुलिस बड़ी मुश्किल से चालक को भीड़ से छुड़ाकर कोतवाली ले गई। पुलिस ने भीड़ में शामिल चार-पांच युवकों को हिरासत में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के भेजा गया है।
हादसा कोतवाली बेहट क्षेत्र में बृहस्पतिवार की दोपहर में करीब दो बजे शाकंभरी देवी रोड पर पूर्वी यमुना नहर के पुल पर हुआ। गांव शाहपुर निवासी तालिम का 12 वर्षीय पुत्र शाहनवाज बेहट से साइकिल से गांव जा रहा था। तभी पूर्वी यमुना नहर के पुल पर पीछे से आए ट्रक ने शाहनवाज की साइकिल में टक्कर मार दी। इससे वह साइकिल से गिरकर ट्रक के टायरों के नीचे आकर कुचल गया। हादसे में शाहनवाज के मौके पर ही मौत हो गई। चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। राहगीरों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक का पीछा किया। पुलिस ने फतेहपुर बस स्टैंड के पास ट्रक को पकड़ कर उसके चालक को हिरासत में ले लिया। इतने में शाहनवाज के परिजन ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। गुस्साई भीड़ ने हंगामा कर ट्रक और उसके चालक को मौके पर बुलाने की मांग करने लगी। इसी बीच पुलिस ट्रक को चालक समेत लेकर मौके पर पहुंच गई, जिसे देखकर भीड़ आपा खो बैठी और उसने चालक को ट्रक से खींचकर उसकी पिटाई कर डाली। इतना ही नहीं ट्रक में भी तोड़फोड़ की गई। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने चालक को भीड़ से निकाला और कोतवाली ले आई। भीड़ भी पीछा करते हुए कोतवाली पहुंच गई और हंगामा करने लगी। इस पर पुलिस ने भीड़ में शामिल चार पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने मृतक शाहनवाज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक शाहनवाज घर का इकलौता लड़का था। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की चूक से हुई तोड़फोड़
बेहट। शाकंभरी देवी रोड पर हादसे के बाद भीड़ द्वारा ट्रक से खींचकर चालक को पीटे जाने एवं ट्रक में तोड़फोड़ किए जाने की घटना पुलिस की चूक का नतीजा है। हादसे के बाद ट्रक को उसका चालक लेकर फरार हो गया था, जिसे फतेहपुर बस स्टैंड पर पकड़ा गया। पुलिस को इसकी जानकारी थी, कि घटनास्थल पर मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई है। बावजूद इसके पुलिस ट्रक और उसके चालक को लेकर घटनास्थल पर पहुंच गई। बालक की मौत से गुस्साई भीड़ ट्रक और चालक को देखकर आपा खो बैठी। गनीमत रही, कि पुलिस ने चालक को किसी तरह भीड़ से निकाल लिया। उधर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनन्द देव मिश्रा ने बताया कि मृतक बालक के पिता की तहरीर पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

बेहट में हादसे के बाद ट्रक में तोड़फोड़ करती भीड़।- फोटो : SAHARANPUR

कोतवाली में हंगामा करती भीड़ में शामिल युवकों को हिरासत में लेकर जाती पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें