नागल। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने छेड़छाड़ की घटना से क्षुब्ध होकर परिजनों के साथ आरोपी युवक की दुकान पर पहुंचकर हंगामा किया। आरोपी युवक मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी।
पीड़िता के अनुसार युवती बाजार में सामान खरीदने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक युवक ने उस पर अश्लील फब्तियां कसनी शुरू कर दी। युवती ने इसका विरोध किया। उसने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद युवती अपने परिजनों के साथ आरोपी युवक की दुकान पर पहुंची और विरोध जताते हुए हंगामा किया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस के अनुसार युवती ने तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।