फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: लेनदेन और बाहरी व्यक्ति से काम लेने पर गिरी थी एफएसओ पर गाज

Sun, 03 May 2026 01:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दूध डेयरी, लेनदेन का ऑडियो मिलने और बाहरी व्यक्ति से काम लेने के मामले में सहायक आयुक्त खाद्य, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी और नकुड़ के खाद्य सुरक्षा अधिकारी पर गाज गिरी। तीनों अधिकारियों को जांच में प्रथम दृष्टया दोषी माना गया। इसके बाद ही मंडलीय अधिकारी ने कार्रवाई के लिए संस्तुति मुख्यालय भेजी।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने फरवरी में अंबाला रोड स्थित मिगलानी बिल्डिंग में चोपड़ा डेयरी पर छापा मारा था। यहां से टीम ने पांच नमूने संग्रहीत किए थे। इस कार्रवाई के बाद डेयरी संचालक विभाग के खिलाफ लामबंद हुए थे। एक मार्च 2026 को विभागीय अधिकारियों पर जानबूझकर परेशान करने का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट में नारेबाजी की थी और तत्कालीन जिलाधिकारी से शिकायत की गई थी। डेयरी संचालक अपनी-अपनी डेयरियों की चाबी लेकर आए थे। इसके अलावा नकुड़ में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के लेनदेन की ऑडियो और प्राइवेट व्यक्ति से काम करने की शिकायत भी की गई थी।
इन मामलों की जांच खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त प्रथम अशोक कुमार शर्मा ने की। जो आरोप लगाए थे, वह जांच में प्रथम दृष्टया सही पाए गए। सहायक आयुक्त खाद्य प्रथम ने अपनी रिपोर्ट बनाई और तीनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की। इसके बाद ही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय मनोज कुमार वर्मा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनंजय शुक्ला को मुख्यालय से संबद्ध किया, जबकि खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुमनपाल पर निलंबन की कार्रवाई हुई थी।
विज्ञापन



कई मामलों में शिकायत मिल रही थी। इनकी जांच की गई तो संबंधित अधिकारियों की संलिप्तता पाई गई। इसके बाद कार्रवाई के लिए संस्तुति करते हुए जांच रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई थी। मुख्यालय से ही कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


-अशोक कुमार शर्मा, सहायक आयुक्त प्रथम, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें