सहारनपुर में कस्बा नागल के सर्विस रोड निवासी सोमपाल ने पत्नी कौशल की हत्या से पहले अपने दोनों बेटों को कमरे में बंद कर दिया था। बेटे कमरे के एक रोशनदान से वो भयानक मंजर बेबस होकर देखते रहे, जब उनका पिता मां कौशल पर एक के बाद एक बलकटी से बार-बार वार कर रहा था।
वह दोनों कमरे से चिल्लाते रहे कि कोई तो मां को बचा लो। दोनों बच्चों से जब पुलिस ने जानकारी की तो पता चला कि मां कौशल की हत्या के बाद उनका पिता सोमपाल काफी देर तक शव के पास बैठकर हंसता रहा और यहां तक कि जमीन पर पड़े कौशल के सिर के बाल भी खींचे। यह भी सामने आया कि सोमपाल पूरी प्लानिंग के साथ पत्नी की हत्या और खुद आत्महत्या करने के इरादे से घर में घुसा था। क्योंकि, वह बलकटी और पहले से ही रस्सी साथ लेकर आया था।