फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार को बंधक बना नगदी और जेवर लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के गांव दयालपुर में एक परिवार को बंधक बनाकर चार लाख रुपये कीमत के जेवरात व 80 हजार की नगदी लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। हालांकि पुलिस ने लूट की वारदात को चोरी में दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

गांव दयालपुर निवासी मेंहदी हसन ने बताया कि बुधवार की रात करीब एक बजे चार बदमाश दीवार फांदकर उसके मकान में घुसे और उसे उठाकर उसकी पत्नी सईदा व पुत्रवधु अंजुम के पास ले गए। बदमाशों ने तीनों को तमंचा से आतंकित करते हुए एक कमरे में बंद कर दिया। पीड़ित ने बताया कि बदमाश उनके मकान से 80 हजार की नकदी और चार लाख रुपये की कीमत के जेवरात लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद मेहंदी हसन और उसके परिवार के लोगों ने शोर मचाकर आस पड़ोस के लोगों को मदद के लिए बुलाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पीड़ित की तरफ से घटना की तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुुरू की है।
विज्ञापन

एसएसआई अजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें