फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के शिलान्यास से युवाओं के चेहरे खिले

विज्ञापन
शुभम - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के शिलान्यास से युवाओं के चेहरे खिले
विज्ञापन

सहारनपुर। मां शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय के शिलान्यास से युवाओं में खासा उत्साह है। शिलान्यास कार्यक्रम में अनेक ऐसे युवा पहुंचे थे, जो अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे हैं। सभी युवा विश्वविद्यालय को एक बड़ी सौगात के रूप में देख रहे हैं। पेश है ऐसे ही कुछ युवाओं से बातचीत पर आधारित रिपोर्ट...
अनेक युवाओं को मिलेगा लाभ
गांव संदलहेड़ी से रैली में पहुंची प्रज्ञा पुंडीर बीएससी की छात्रा हैं। प्रज्ञा ने बताया कि उच्च शिक्षा के लिए सहारनपुर में कोई खास इंस्टीट्यूट नहीं है। यदि हैं तो वह निजी हैं, जिनकी फीस चुकाना सभी के लिए संभव नहीं है। मगर अब राज्य विद्यालय शुरू होने के बाद उसके जैसे अनेक युवाओं को लाभ होगा।
विज्ञापन

शिक्षा संबंधी कार्यों के लिए मेरठ नहीं जाना पडे़गा
शुभम महाराज सिंह कॉलेज से बीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं। शुभम ने बताया कि प्रत्येक वर्ष उसके जैसे हजारों युवाओं को स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए मारामारी का सामना करना पड़ता है। मगर अब ऐसा नहीं होगा। साथ ही शिक्षा संबंधी कार्यों के लिए अब मेरठ नहीं भागना पड़ेगा।
विज्ञापन

आने वाले वर्षों में मिलेगा फायदा
दृष्टि पुंडीर पुवांरका महाविद्यालय से एमकॉम कर रही हैं। दृष्टि उच्च शिक्षा में एमकॉम के बाद भी पढ़ाई जारी रखना चाहती हैं। दृष्टि का कहना है कि विश्वविद्यालय शुरू होने से आने वाले वर्षों में युवाओं को और अधिक फायदा होगा।

दृष्टि पुंडीर- फोटो : SAHARANPUR

प्रज्ञा पुंडीर- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें