साढौली कदीम के गांव जोधेबांस में यमुना किनारे किसानों के खेतों में जारी कटाव
- फोटो : SAHARANPUR
साढौली कदीम (सहारनपुर)। यमुना में पानी कम होने के बाद किनारे के खेतों में किसानों की फसलों में लगातार कटाव जारी है। पीड़ित किसानों ने खेतों के किनारे ठोकरे बनाये जाने की मांग की।
विकास साढौली कदीम के गांव जोधेबांस में यमुना के किनारे किसानों के खेतों में कटाव लगातार जारी है। इससे किसानों के खेतों में खड़ी फसल धान, गन्ना, मक्का एवं चारे सहित पोपलर के पेड़ तक पानी की चपेट में नष्ट रहे हैं। इससे किसानों को भारी नुकसान का लगातार डर सता रहा है। किसान शम्भूराम काम्बोज, रमेशचंद, जयपाल सिंह, प्रेमपाल, सर्वेश कुमार, सचिन कुमार, अंशुल, सोहनलाल, सुमित्रा देवी आदि का कहना है कि उनके यमुना किनारे उनके खेतों में पानी के चलते लगातार कटाव जारी है। पीड़ित किसानों का कहना है कि गांव नुनयारी में यमुना के इस किनारे पिछले दिनों भारी अवैध खनन किया गया जिससे पानी का बहाव यमुना के इस छोर की ओर बढ़ गया। इसके चलते पानी से उनके खेत लगातार ध्वस्त हो रहे हैं। सिंचाई विभाग प्रति वर्ष पक्की ठोकरें बनाये जाने के आश्वासन देने के अलावा कुछ नहीं करता है। ब्यूरो