फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जनपद में आज छाए रहेंगे बादल, तापमान में गिरावट का अनुमान

Sat, 27 Dec 2025 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में छाए बादलों के बीच निकलता सूरज
विज्ञापन
सहारनपुर। दिनभर हल्के बादल छाए रहने के कारण धूप कम रही। इसकी वजह से सर्दी का अहसास बना रहा। मौसम विभाग ने आगामी दो दिन बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। साथ ही तापमान में गिरावट भी रह सकती है।
विज्ञापन

जनपद में 15 दिसंबर के बाद से सर्दी बढ़ी हुई है। कभी कोहरा तो कभी शीतलहर के कारण सर्दी लगातार बढ़ रही है। दो दिन से कोहरा आसमान में चढ़ा हुआ था, जिसने शुक्रवार की पूर्वाह्न करीब 11 बजे हल्के बादलों का रूप ले लिया। हल्के बादलों के कारण धूप हल्की रही, जिसकी वजह से सर्दी से कोई खास राहत नहीं मिली। हल्की हवा भी चल रही थी, जिसने सर्दी के असर को बनाए रखा। न्यूनतम तापमान बृहस्पतिवार के समान 10 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि रही और वह बढ़कर 17 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिन बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें