फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: उप गन्ना आयुक्त ने खेतों में फसल का किया निरीक्षण, किसान को दिए सुझाव

Wed, 02 Sep 2026 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अक्तूबर माह में मंडल की चीनी मिलों के संचालन की तैयारी है। उप गन्ना आयुक्त ओपी सिंह ने खेतों में लगी फसल का निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रेंच विधि से गन्ने की लगाई गई फसल को देखा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंडल के ग्राम इब्राहिमपुर निवासी किसान रामपाल सिंह के खेत का निरीक्षण किया गया है। किसान रामपाल सिंह ने उन्नतशील प्रजातियों के साथ ट्रेंच विधि से गन्ने की फसल लगाई है। किसान रामपाल सिंह ने बताया कि उनके द्वारा यह गन्ने का खेत असोजी बोआई अर्थात अक्तूबर में गन्ने की ट्रेंच विधि में यू प्रकार की डबल लाइन (पेयर.रो) 5 फीट की लाइन से लाइन में लगाया गया है। उन्होंने गन्ने की प्रजाति को.लख. 16202 और को.शा. 18231 लगाई है। लाइन से लाइन की चौड़ाई में दूरी पांच फीट होने से छोटे ट्रैक्टर से निड़ाई-गुड़ाई करना बहुत आसान हो गया है। खेत में सहफसली के रूप में मटर और गोभी की सहफसली ली गई थी जिससे उनकी अतिरिक्त आय हुई है।
उप गन्ना आयुक्त ओपी सिंह ने सभी किसानों को सुझाव दिया कि अक्तूबर में गन्ने की फसल ट्रेंच विधि से करके फसल ली जा सकती है। बताया कि इस बार विभाग ने आधुनिक तकनीक अपनाई है। पहले खेत से गन्ने कटाई होने के बाद मिल तक पहुंचने में काफी समय लगता था। व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम लागू होने से कटाई के 24 घंटे के बाद चीनी मिलों में आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। साथ ही घटतौली पर भी रोक लग सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें