फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे से लटका मिला राज मिस्त्री का शव

विज्ञापन
मोहल्ला टांकान में मृतक अजय के परिजन से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। राज मिस्त्री का काम करने वाले युवक का शव शुक्रवार सुबह उसके घर में पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन जहां हत्या किए जाने की बात कह रहे हैं वहीं पुलिस का मानना है कि युवक ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला छत्ता की लेखूवाला बस्ती निवासी अनुसूचित जाति का अजय उर्फ टिंकू (32) पुत्र हुकम सिंह राज मिस्त्री का काम करता था। वर्तमान में वह परिजनों से अलग अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मोहल्ला टांकान में रह रहा था। चार दिन पहले उसकी पत्नी बच्चों को साथ लेकर मायके चली गई थी। वह अपने घर पर अकेला ही था। शुक्रवार को जब अजय ने देर तक गेट नहीं खोला तो मोहल्ले वालों ने उसके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से किसी तरह दरवाजा खोला। कमरे में अजय का शव पंखे से लटका था। इसके बाद उन्होंने शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए सहारनपुर भेज दिया। मृतक के भाई संजय और अन्य परिजनों का कहना है कि अजय की हत्या की गई है। उन्होंने हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारोपियों को तलाश करने की मांग की है, जबकि पुलिस इसे आत्महत्या मान कर चल रही है।
कोतवाली प्रभारी परविंदर पाल सिंह ने बताया कि उसके गले पर रस्सी के निशान हैं। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसका शव चारपाई पर पड़ा था। जिसे पहले ही नीचे उतार लिया गया था। हत्या के आरोप पर उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट में यदि कुछ भी संदिग्ध आता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें