फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कमरे में पड़ा मिला बुजुर्ग का शव

Fri, 29 Aug 2025 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। मोहल्ला टपरी में एक बुजुर्ग का शव कमरे में पड़ा मिला। बदबू आने पर मोहल्लावासियों को इसकी जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

जनपद शामली निवासी सलीम (65) नगर में भीख मांगता था। रहने को कोई ठिकाना न होने की वजह से एक व्यक्ति ने खाली पड़े कमरे में उसे रहने की अनुमित दी थी। बुधवार रात तेज दुर्गंध से परेशान मोहल्लावासी जब कमरे में पहुंचे तो उन्हें सलीम का शव पड़ा मिला। इससे वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई।
मुआयना करते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। लोगों ने पुलिस को बताया कि मृतक पिछले कई सालों से नगर में रह रहा था और भीख मांगकर गुजारा करता था। गंभीर बीमारी के कारण उसे चलने फिरने में परेशानी थी और वह किसी चिकित्सक के यहां पैर का इलाज भी करा रहा था। आशंका जताई जा रही है कि मौत एक-दो दिन पहले हो चुकी है। मृतक यहां अकेला रहता था, परिवार के बारे में भी कोई पता नहीं मिली। जनपद शामली पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें