फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्नातक और स्नातकोत्तर पहले सेमस्टर की परीक्षाओं की तिथि जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय ने स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की सेमेस्टर परीक्षाएं क्रमश: 26 और 29 दिसंबर से होंगी। परीक्षाओं को लेकर महाविद्यालयों और संस्थानों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया चार दिसंबर को शुरू की गई थी, जिसकी दो बार तिथियां बढ़ाई गई। अंतिम तिथि 18 दिसंबर निर्धारित की गई थी। विश्वविद्यालय के परीक्षा प्रभारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि पहले परीक्षाएं 22 दिसंबर से 12 जनवरी तक होनी थीं, लेकिन परीक्षा फॉर्म भरने में देरी के कारण तिथि में संशोधन किया गया है। इसको लेकर परीक्षा समिति की बैठक शनिवार को हुई। इसमें बीए, बीएससी और बीकॉम पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 26 दिसबर से होंगी, जिनके रोल नंबर जारी कर दिए गए हैं। सोमवार 22 दिसंबर से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एमए, एमएससी और एमकॉम पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 29 दिसंबर से होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें