फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का खतरा टला नहीं, हर सूरत में लगवाएं दोनो डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। अंजुमन हिमायत ए इस्लाम के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन कर हर सूरत में कोरोना की दोनों डोज लगवाने की अपील लोगों से की गई।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे एसडीएम बेहट रामजी लाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। बावजूद इसके लोगों ने मास्क लगाना बंद कर दिया है और दो गज की सामाजिक दूरी के नियम की भी अनदेखी की जा रही है। यह लापरवाही हमारे स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है। उन्होंने इस जागरूकता अभियान के लिए अंजुमन की टीम को साधुवाद दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. कपिल देव ने कहा कि तीसरी लहर की संभावना के मद्देनजर हमें पहले ही चौकन्ना रहना होगा। कोरोना से लड़ाई में वैक्सीनेशन सबसे बड़ा हथियार है। नगर पंचायत छुटमलपुर के अधिशासी अधिकारी वीरज त्रिपाठी ने कहा कि नगर पंचायत कर्मचारी सफाई व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने में पूरी लगन से जुटे हैं। नागरिकों का भी दायित्व है कि वे इसमें सहयोग करें।
विज्ञापन

अंजुमन हिमायत ए इस्लाम के अध्यक्ष मुफ्ती अताउलरहमान, महासचिव मौलाना खालिद एवं कोषाध्यक्ष मौलाना सरवर ने अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम में हाजी फजलुर्रहमान नानका, कारी मुस्तफिज, बाबू अब्दुल शहीद, मिस्त्री वसीम, कारी मोहम्मद आबिद, डॉ. इशरत, मोहम्मद अतहर, मोहम्मद दानिश, हाजी खुर्शीद, मौलाना नावेद, जिया उर रहमान, मतिउर रहमान, उस्मान, नदीम, आजम, मुनव्वर, कुर्बान, हाजी छोटा, मोनू प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें