फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप और हत्या के दोषियों को दी जाए फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। प्रयागराज के फाफामऊ में नाबालिग लड़की एवं उसकी मां के साथ गैंगरेप और पूरे परिवार की हत्या के दोषियों को फांसी दिलवाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार मोनिका चौहान को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने गैंगरेप पीड़िताओं को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिलाने की भी मांग की।
विज्ञापन

रविवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हकीकत नगर स्थित धरनास्थल पर एकत्र हुए, उसके बाद नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे। राज्यपाल के नाम दिए ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रयागराज के फाफामऊ की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। पीड़ित परिवार ने 2019 और 2021 में दबंगों के खिलाफ मुकदमा भी लिखवाया था। लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब होती जा रही है। उन्होंने सामूहिक बलात्कार की शिकार सभी पीड़िताओं को एक- एक करोड़ रुपये मुआवजा दिलाने और दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष योगेश दहिया, रविन्द्र राठी, अमरीश वालिया, आफताब राणा, संगीता, सुशीला, कैसर, शबनम, शाहिना सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें