फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: निगम की जेसीबी ने तोड़ी विद्युत लाइन

Thu, 22 May 2025 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विद्युत लाइन में फाल्ट आने के बाद मौके पर मौजूद लोग और अधिकारी
विज्ञापन
सहारनपुर। भीषण गर्मी में मंगलवार रात विद्युत लाइन में फॉल्ट आ गया। लाइन के क्षतिग्रस्त होने से 12 घंटे आपूर्ति बाधित रही। छह से अधिक काॅलोनियों की आपूर्ति बाधित रहने से 40 हजार की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी। दोपहर तीन बजे से बाधित हुई सप्लाई तड़के तीन बजे तक सुचारू हो पाई। खुमरान पुल के नजदीक जेसीबी ने विद्युत लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। लाइन के क्षतिग्रस्त होने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई। पहले तो लोगों ने इसे सामान्य कट समझा, लेकिन दो घंटे से अधिक के बाद भी जब आपूर्ति सुचारू नहीं हुई तो लोगों ने उपकेंद्र पर फोन किया। उपकेंद्र से लाइन में फाल्ट आने की बात कही गई।
विज्ञापन

फाल्ट आने से जैन बाग फीडर से पोषित क्षेत्र धोबी घाट, माधव विहार, नीलकंठ विहार, शिवेंद्र विहार, तुलसी विहार आदि क्षेत्रों की आपूर्ति बाधित हो गई।
सूचना पर विद्युत निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने 11 केवी फीडर बड़तला और चौक फव्वारा की आपूर्ति के लिए अन्य फीडर से जोड़ा, लेकिन लोड अधिक होने के चलते बार-बार ट्रिपिंग होती रही। 12 घंटे से अधिक विद्युत सप्लाई बाधित होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें