फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम ने कब्जामुक्त कराया शौचालय

Tue, 07 Mar 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
कब्जामुक्त कराया गया शौचालय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में दीवानी कचहरी के बाहर बना नगर निगम का सार्वजनिक शौचालय सोमवार को कब्जामुक्त करा लिया गया। मगर, नगर निगम ने शौचालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया है, जिससे शौचालय को बनाने का मकसद अब भी अधूरा ही है। 
विज्ञापन


एक एनजीओ ने नगर निगम की अनुमति से ढाई साल पहले दीवानी कचहरी के बाहर सार्वजनिक शौचालय बनवाया था, जो आज तक चालू नहीं हो सका है। पिछले कई दिन से शौचालय का इस्तेेमाल भोजनालय के रूप में हो रहा था।

अमर उजाला ने सोमवार के संस्करण में इसे नगर निगम के शौचालय को बना दिया भोजनालय टाइटल के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया। नतीजा यह रहा कि नगर नगम के कर्मचारियों ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर शौचालय को खाली करा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही शौचालय पर ताला जड़ दिया गया। यानी जिस मकसद के लिए शौचालय बनवाया गया था उसके जल्द पूरा होने की संभावना अभी भी कम ही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें