फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन अवैध निर्माणों पर लगाई सील

Tue, 07 Mar 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
अवैध निर्माण सील करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में अवैध निर्माण को लेेकर चल रहा विकास प्राधिकरण का अभियान सोमवार को भी जारी रहा। प्राधिकरण की टीम ने तीन अवैध निर्माणों पर सील लगाई जबकि एक अवैध निर्माण पर चल रहा काम बंद कराया। इससे अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


सोमवार को विकास प्राधिकरण की टीम ने जोन-पांच कोर्ट रोड पर बनाई जा रहे व्यवसायिक निर्माण पर सील लगाई। विकास प्राधिकरण के वित्त अधिकारी विनय शुक्ला ने बताया कि  यह निर्माण किसी ताराचंद का बताया गया है।

इसमें नक्शे के विपरीत निर्माण कराया गया है। इसके बाद प्राधिकरण की टीम टीपी नगर पहुंची और बिना मानचित्र पास कराए गए अवैध निर्माण पर सील लगा दी। यह निर्माण विनीत द्वारा कराया गया था।
विज्ञापन


इसके बाद प्राधिकरण की टीम ने टीपी नगर के सामने सुशील अग्रवाल द्वारा कराए जा रहे अवैध निर्माण को बंद कराया। उसे नक्शा पास के बाद निर्माण करने के निर्देश दिए। बाद में अधिकारियों की टीम द्वारा जनता रोड पर अवैध रूप से काटी जा रही कालोनी के गेट पर सील लगाई गई।

यह कालोनी किसी जुनेद और गुलफाम द्वारा काटी जा रही है।  वित्त अधिकारी ने बताया कि अवैध निर्माण को लेकर इन लोगों को कई बार नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद अवैध निर्माण जारी रहा।

इस कारण अवैध निर्माणों पर सील लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माणों के खिलाफ प्राधिकरण का अभियान जारी रहेगा। इस दौरान सहायक अभियंता एनपी सिंह, अवर अभियंता पवन शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें