फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सील लगी कंपनी से पैसे दिलाने की मांग

Thu, 08 Sep 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मांग करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर शहर की एक कंपनी में कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं जमाकर्ताओं ने सेबी द्वारा कंपनी को सील करने के बाद उनके पैसे दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


कंपनी में जमाकर्ता एवं कर्मचारियों का कहना है कि वे वर्ष 2011 से इस ग्रुप कंपनी में काम कर रहे थे। इस कंपनी की कई शाखाएं थी। जिसमें 4 वर्ष, 6 वर्ष और 7 वर्ष के लिए आरडी तथा एफडी के तहत पैसा जमा कराया गया।

इस कंपनी को सेबी द्वारा सील कर दिया गया और कंपनी के सीएमडी को मुंबई जेल में डाल दिया गया। जबकि एमसीए का लाइसेंस भारत सरकार द्वारा दिया गया था। उन्हीं के आधार पर उन्होंने कंपनी में कार्य किया।
विज्ञापन


हजारों लोगों ने पैसा जमा कराया। सेबी 2 साल से कंपनी की जांच कर रही है। कार्यकर्ता एवं जमाकर्ता परेशान हैं। इस संबंध में कार्यकर्ताओं एवं जमाकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम प्रेषित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर कार्यकर्ताओं एवं जमाकर्ताओं को उनका भुगतान कराने की मांग की है।
विज्ञापन


अर्जुनपाल, कुलदीप सैनी, अमित सैनी, सुशील गौतम, चंद्रहास, चंद्रपाल, अरविंद कुमार, संदीप उपाध्याय, पवन कुमार सैनी, नीटू, सुखपाल सैनी, सत्यपाल, सेठपाल, नीतिश गर्ग, प्रमोद कुमार, राजकुमार प्रधान, राजेश कुमार शर्मा, सोनिया, रोशनी, शिवानी, ज्योति, सुशील, गोपिन, आरिफ, मुस्तकीम, फाजिल, पासनी, रमेशे, खालिद हसन, बेबी, पिंकी, सोनिया, आसमीन, अहतेशाम, जगवती शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें