सहारनपुर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के मंत्री आजम खान का पुतला फूंका। उन्होंने आजम खान को मंत्री पद से तत्काल बर्खास्त करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
बुधवार को भाजपाई जिला मुख्यालय पर इकट्ठा हुए। महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा ने कहा कि गाजियाबाद में आयोजित कार्यक्रम में आजम खान ने संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी कर समाज को भारी आघात पहुंचाया है।
उन्होंने टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की। कहा कि मुस्लिम वोट बैंक के लिए मायावती अपने को दलितों का मसीहा समझती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी संविधान निर्माता के खिलाफ होने के बावजूद किसी भी तरह की कोई भी कार्रवाई मंत्री के खिलाफ करने को तैयार नहीं है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि आजम खान द्वारा पूर्व में भी इस तरह की बयानबाजी की जा चुकी है। उन्होंने आजम खान को मंत्री पद से तत्काल बर्खास्त करने की मांग की।
इस अवसर पर महामंत्री नरेश धनगर, नीरज माहेश्वरी, उपाध्यक्ष शीतल विश्नोई, अमित गर्ग, भगत सिंह, प्रेमपाल कटारिया, योग चुग, मनोज ठाकुर, कुसुम अग्रवाल, किरण चोपड़ा, प्रदीप पंवार, लाजकृष्ण गांधी, हरिश मलिक, राजेंद्र शर्मा, सर्वेष्ठ गुप्ता, महेंद्र सचदेवा, अल्पना तलवार, संजीव वालियसा, धर्मेंद्र, अनेज शर्मा, दीपक, विशाल आदि मौजूद रहे।