फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: राज्यमंत्री के पिता को श्रद्धांजलि देने आज देवबंद आएंगे मुख्यमंत्री

Thu, 22 Jan 2026 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बृहस्पतिवार को राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह के पिता स्व. डॉ. राजकुमार रावत को श्रद्धांजलि देने देवबंद पहुंचेंगे। करीब 15 मिनट राज्यमंत्री के आवास जड़ोदा जट गांव में रुकने के बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों ने बुधवार को देवबंद पहुंचकर तैयारियों और उनकी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन


राज्यमंत्री बृजेश सिंह के जड़ोदा जट गांव स्थित आवास पर राजनेताओं का सांत्वना देने के लिए पिछले कई दिनों से तांता लगा हुआ है। बृहस्पतिवार को सुबह करीब 9.30 बजे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जड़ोदा जट गांव पहुंचकर राज्यमंत्री के पिता डॉ. राजकुमार रावत को श्रद्धांजलि देंगे। वहीं, शाम करीब 3.30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने का प्रस्तावित कार्यक्रम है।
गांव के पास ही एक मैदान में हेलीपेड बनाया गया है। मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर बुधवार को प्रशासन अलर्ट रहा। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम मनीष बंसल, डीआईजी अभिषेक सिंह और एसएसपी आशीष तिवारी समेत अन्य अधिकारी गांव जड़ौदा जट पहुंचे और अधीनस्थों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। वहीं, हाईवे समेत पूरे गांव में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने में सफाईकमी दिनभर मुस्तैदी से जुटे रहे।
विज्ञापन


यह रहेगा मुख्यमंत्री के आगमन का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ स्थित स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी से दोपहर 3.10 बजे हेलीकाॅप्टर से रवाना होकर देवबंद में बनाए गए हेलीपेड पर 3.30 बजे पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा वह राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह के जड़ोदा जट स्थित आवास पर पहुंचेंगे। वहां पर मुख्यमंत्री 3.40 से 3.55 बजे तक रुक कर राज्यमंत्री के पिता को श्रद्धांजलि देकर शाम चार बजे सरसावा एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें