फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कार को नहर में गिराकर दिल्ली गया था बीटेक छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप -
विज्ञापन




- देहात कोतवाली क्षेत्र में हलालपुर गांव के पास नहर में कार मिलने का मामला

- लापता छात्र का सर्विलांस पर लगाया था मोबाइल, दिल्ली में मिली थी लोकेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। बीटेक में फेल होने पर परिजनों की डांट के बाद लापता हुए छात्र अभिनव सैनी मिल गया है। छात्र कार को बड़ी नहर में गिराकर मंगलवार की शाम अपने मामा के यहां दिल्ली पहुंच गया था। उसके मोबाइल की लोकेशन दिल्ली में मिली थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने छात्र से पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा किया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के आर्यनगर निवासी जितेंद्र सैनी का बेटा अभिनव सैनी मंगलवार शाम घर से कार लेकर निकला था। वह बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र है। हाल ही में जारी हुए परीक्षा परिणाम में फेल होने के बाद परिजनों ने उसे डांट दिया था। नाराज होकर छात्र घर से कार लेकर निकला था। बुधवार सुबह उसकी कार चिलकाना रोड स्थित हलालपुर गांव के पास बड़ी नहर में मिली थी। कार के शीशे और खिड़की बंद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग और पुलिस ने कार को बाहर निकाला था, लेकिन छात्र अभिनव सैनी का बुधवार को दिनभर कोई सुराग नहीं लगा था। पुलिस और परिजनों ने काफी तलाश की थी। इसके बाद पुलिस ने छात्र के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया, जिसकी लोकेशन दिल्ली में मिली थी। जांच में सामने आया कि दिल्ली में अभिनव के मामा का घर है। पुलिस ने परिजनों से नंबर लेकर दिल्ली में उसके मामा को संपर्क किया। अभिनव को लेकर मामा सहारनपुर पहुंचे। बृहस्पतिवार को कोतवाली बुलाकर पुलिस ने छात्र से पूछताछ की। इस दौरान अभिनव ने बताया कि परिजनों की डांट से नाराज होकर कार को बड़ी नहर के पास लेकर पहुंचा था। उसने खुद ही कार को धक्का दिया था, ताकि परिजन उसे फिर न डांट सकें।
उधर, सीओ द्वितीय मनोज कुमार यादव का कहना है कि लापता छात्र सकुशल मिल गया है। पूछताछ के बाद छात्र को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें