फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मौलाना साजिश रशीदी के बयान पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने जताई आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिश रशीदी के शिवभक्त कांवड़ियों पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने कड़ा ऐतराज जताया है। मेरठ प्रांत के संयोजक राव मुशर्रफ पुंडीर ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला करार दिया।
राव मुशर्रफ पुंडीर ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा कि मौलाना साजिद रशीदी का कांवड़ियों पर अपमानित करने वाला बयान न केवल करोड़ों शिवभक्तों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है, बल्कि देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द के लिए भी उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि सावन माह में लाखों शिवभक्त नंगे पैर कठिन परिस्थितियों में कांवड़ यात्रा करते हैं और भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हैं। ऐसे में उनकी श्रद्धा का सम्मान किया जाना चाहिए। राव मुशर्रफ ने बयान की निंदा करते हुए सरकार से सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


- यह था साजिद रशीदी का बयान
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में साजिद रशीदी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान भांग, शराब और नशा करने, पुलिस से मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट जैसी घटनाओं में शामिल लोगों को शिवभक्त नहीं कहा जा सकता। ऐसे लोग यात्रा की मर्यादा और आस्था को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इन घटनाओं पर भी स्पष्ट बयान देने की मांग करते हुए कहा कि सच्चे शिवभक्त शांतिपूर्वक यात्रा करते हैं न कि हिंसा और अराजकता फैलाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें