फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावियों ने छू लिया सफलता का आसमान

विज्ञापन
परीक्षा परिणाम घोषित होने पर गुब्बारे लेकर खुशी मनाती नवाज गर्ल्स पब्लिक स्कूल की मेधावी छात्रा - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
मेधावियों ने छू लिया सफलता का आसमान
विज्ञापन

देवबंद/रामपुर मनिहारान। सीबीएसई 10वीं के परीक्षा परिणाम में नगर क्षेत्र के स्कूलों के छात्रों का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। दून वैली पब्लिक स्कूल की श्रेया सिंघल ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में पहला स्थान हासिल किया ही, उनके साथ अन्य छात्र-छात्राओं ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
दून वैली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सीमा शर्मा ने बताया कि श्रेया सिंघल ने 500 में से 496 अंक प्राप्त किए। देवांश प्रताप 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, कनिष्का त्यागी एवं अर्चित गांधी 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। स्कूल के चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता व अनुराग सिंघल ने बधाई दी।
विज्ञापन

दून हिल्स एकेडमी के चेयरमैन डा. प्रदीप वर्मा व तनुराज वर्मा ने बताया कि उनके स्कूल में ध्रुव सिंघल 97.2 प्रतिशत प्रथम, अनुराग चौधरी 94.3 द्वितीय, प्रिंसी 92.3 ने तृतीय स्थान पाया। नवाज गर्ल्स पब्लिक स्कूल के संस्थापक डा. नवाज देवबंदी ने बताया कि जोया अहमद 95.2 प्रतिशत टॉपर बनीं। हया जुबैर 95 प्रतिशत द्वितीय एवं आमना उस्मानी 94 प्रतिशत तृतीय स्थान पर रहीं। स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डा. साजिद अली ने बताया कि मोहम्मद साहिल अंसारी 92 प्रतिशत प्रथम, मोहम्मद अजीम 87 प्रतिशत द्वितीय तथा जोहा खान 85 प्रतिशत तृतीय स्थान पर रहीं। आरके पब्लिक स्कूल के चेयरमैन राजेश चौहान व डा. कुलदीप राणा ने बताया कि मोहम्मद जैद 90 प्रतिशत प्रथम, आरोही त्यागी व शौर्यन क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल के प्रबंधक हरप्रसाद सैनी व प्रधानाचार्य रूपेश सैनी ने बताया कि रोहित सैनी 94.6 प्रतिशत ने स्कूल टॉप किया। बेनिसन स्कूल के प्रधानाचार्य श्रीकांत चौधरी ने बताया कि हमदा हुसैन 94.4 प्रतिशत अंक लेकर टॉपर बनीं। अमान अली 91.8 प्रतिशत द्वितीय और तूबा 90.6 प्रतिशत तृतीय रहे। नोबल इंटरनेशनल एकेडमी के प्रधानाचार्य प्रवीण त्यागी ने बताया कि दीक्षा 91.6 प्रतिशत प्रथम, अर्जुन त्यागी व शगुन द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। मेपल्स एकेडमी की प्रधानाचार्या डा. चित्रा जोशी ने बताया कि छात्रा वंशु 97.2 प्रतिशत प्रथम, वृंदा गर्ग एवं मानसी क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान के मदर लैंड पब्लिक स्कूल के उदित जैन 96 प्रतिशत प्रथम, वैष्णवी 91 प्रतिशत द्वितीय व नितेश 87 प्रतिशत तृतीय रहे। स्कूल की प्रधानाचार्या कुमारी शालू ने उदित जैन का मुंह मीठा कराकर बधाई दी। इंडिया टुडे कॉन्वेंट एकेडमी में शिल्पा 83.3 प्रतिशत ने टॉप किया। प्रधानाचार्य रेणु सैनी ने बधाई दी। डीएवी पब्लिक स्कूल में अजमल 88.3 प्रथम, अवतार सैनी 87.3 द्वितीय व वंश 85.17 तृतीय रहे। बिल क्लिंटल स्कूल में हेमन्तिका ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। प्रधानाचार्य एसपी सिंह व संस्थान की प्रेजीडेंट राजकमल सक्सेना ने मेधावियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

देवबंद के दून वैली पब्लिक स्कूल के जिला टॉपर छात्रा श्रेया सिंघल को मिठाई खिलाती प्रधानाचार्य स?- फोटो : SAHARANPUR

परीक्षा परिणाम घोषित होने पर कुछ इस अंदाज में खुशी मनाते दून वैली पब्लिक स्कूल के मेधावी छात्र- फोटो : SAHARANPUR

दून हिल्स एकेडमी के टॉपर छात्र ध्रुव सिंघल को मिठाई खिलाते चेयरमैन डॉ प्रदीप वर्मा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें