फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम के खिलाफ भाजपाइयों का हल्ला बोल

Wed, 13 Jul 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश भर में चल रहे थाना घेराव कार्यक्रम के दूसरे दिन कार्यकर्ताओं ने थाना मंडी का घेराव किया। हालांकि दूसरे दिन भी भाजपाइयों की कम भीड़ चर्चा का विषय रही।
विज्ञापन


मंगलवार को भूतेश्वर मंडल से जुड़े भाजपाइयों ने पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा और अनेश शर्मा के नेतृत्व में थाने का घेराव किया। हेमंत अरोड़ा ने कहा कि सपा नेताओं के इशारे पर चल रहे थानों को अब मनमानी नहीं करने दी जाएगी।

कहा कि पीड़ितों के साथ यदि न्याय नहीं होता है तो भाजपा सड़क पर उतरकर आंदोलन के लिए तैयार है। कार्यक्रम संयोजक अनेश शर्मा और सर्विष्ट गुप्ता ने कहा कि मंडी क्षेत्र में गाय चोरी और गोकशी के अनेकों मामले संज्ञान में आने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती। 
विज्ञापन


ऐसे में यदि कोई बड़ी घटना घटित होती है तो इसके लिए पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होगा। तेज क्वात्रा, दिनेश सेठी और राजकुमार मक्कड़ ने कहा कि नगर में लूटमारी, रंगदारी, चोरी, जमीनों पर कब्जों की घटनाएं आम बात हो गई है।

जनता त्रस्त है और अधिकारी एवं सपा नेता प्रदेश को लूटने-खसोटने में लगे हैं। घेराव में विनोद चोजड़, सुपनीत सिंह, किशोर शर्मा, राकेश जैन, मनोज ठाकुर, योग चुग, भगत सिंह, अमित गर्ग, अनिल मित्तल, रामपाल सैनी, राजेश जैन, अरविंद गुप्ता, संजय शर्मा, श्याम लाल वर्मा, राकेश गोयल, जितेंद्र सैनी, उषा रानी, प्रवीण छाबड़ा, बबली, ममता, अश्वनी, भूरा सिंह प्रजापति, नरेंद्र सैनी, अपूर्व, अजय शर्मा, अंकित पुंडीर, प्रिंस, मोहित मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें