सहारनपुर के गंगोह में बाइक पेड़ से टकराने पर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। नगर पालिका कार्यालय के समीप रहने वाला 30 वर्षीय राजेंद्र बृहस्पतिवार को अपनी रिश्तेदारी में गांव हरपाल गया था।
विज्ञापन
रात में करीब 10 बजे जब वह अपने फुफेरे भाई दीपक के साथ गांव लौट रहा था। रास्ते में गांव बुढ़नपुर के समीप अचानक राजेंद्र बाइक पर से नियंत्रण खो बैठा और बाइक पेड़ से टकराकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।
राजेंद्र का सर पेड़ से टकरा गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दीपक घायल हो गया। दीपक बेहोशी की हालत में था। रात भर वह घटनास्थल पर ही पड़ा रहा।