फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुआ किसानों का जत्था

विज्ञापन
गाजीपुर के किसान आंदोलन में भाग लेने के लिए रवाना होते किसान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)। कृषि कानूनों के खिलाफ गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में शामिल होने के लिए शुक्रवार को भाकियू कार्यकर्ताओं और किसानों का जत्था रवाना हुआ। भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने बताया कि 28 फरवरी को जिले में किसान महापंचायत होगी, जिसमें भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी शामिल होंगे। उसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को भाकियू कार्यकर्ता और किसान नागल में इकट्ठा हुए, वहां से गाजीपुर बॉर्डर जाते समय भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष चौ विनय कुमार ने कहा कि सरकार भ्रम में ना रहे कि किसान आंदोलन की धार कम हो सकती है। सरकार जितनी हठधर्मिता दिखाएगी, उतना ही किसान संगठित होगा। उन्होंने कहा कि महापंचायत ऐतिहासिक होगी, अभी यह तय किया जाएगा कि जिले में महापंचायत कहां पर की जाएगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह, मनीष आमकी, प्रदीप राणा, अमित मुखिया, राजपाल सिंह, रघुवीर सिंह, मनोज, चौ पदम सिंह, आलोक चौधरी, पप्पू, भूरा, शिवम राणा, जगदीश शर्मा, इमरान प्रधान, सुरेश प्रमुख, विवेक पुंडीर, अमित मुखिया, नीटू, विक्रम सिंह, जहांगीर, इंतजार, नरेंद्र, जिले सिंह समेत काफी किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें