सहारनपुर। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की चुनाव प्रक्रिया जारी है। ऐसे में दिसंबर में प्रस्तावित सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनावों को स्थगति कर दिया गया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से जारी पत्र के तहत प्रदेश के किसी भी बार संघ में 15 नवंबर से 15 फरवरी 2026 तक चुनाव नहीं होंगे।
सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय सैनी ने बताया कि बार काउंसिल के चुनाव बिना किसी रूकवाट के सुचारु रूप से संपन्न हो, इसके लिए दिसंबर में होने वाले प्रस्तावित चुनावों को स्थगित कर दिया गया है।
बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के होने वाली चुनावों में सहारनपुर के अधिवक्ता 30 और 31 जनवरी को मतदान करेंगे। मतदान में सहारनपुर कोर्ट के 2913 अधिवक्ता मतदाता है। साथ ही देवबंद के अधिवक्ता भी मतदान करेंगे। संवाद