फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गिरोह कर रहा था अफसरों की रेकी, दो गिरफ्तार

Wed, 29 Oct 2025 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अवैध खनन को लेकर अफसरों की रेकी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को एसडीएम सदर ने पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी अरशद और यासिर ऑफिसर कॉलोनी में खड़े होकर अफसरों की लोकेशन अन्य ग्रुपों पर कर रहे थे।
विज्ञापन

सोमवार देर रात एसडीएम सदर सुबोध कुमार अपने आवास पर थे। इसी दौरान आवास के पास दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। शक होने पर दोनों युवकों को पकड़ लिया गया। जिनकी पहचान अरशद निवासी गंगोह और यासिर निवासी शामिल के रूप में हुई। पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों युवक अवैध खनन करने वाले गिरोह से जुड़े हुए हैं, जो अधिकारियों के आवास से लेकर इन रूटों पर रेकी करते हैं जहां से अवैध खनन के वाहन निकलते हैं। आरोपियों के मोबाइल से कई ऑडियो और वीडियो भी मिली है। इसमें वह कह रास्ता क्लियर होने का संदेश भेज रहे हैं। कुछ ऑडियो ऐसी भी थी, जिन्हें गिरोह के दूसरे सदस्यों ने वाट्सएप ग्रुप पर डाली थी। इसमें भी अलग-अलग स्थानों की लोकेशन दी गई थी। दोनों आरोपियों को सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें