फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में विश्वस्तरीय नर्सिंग सुविधा उपलब्ध कराना सरकार का उद्देश्य

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने रामरति एजुकेशन कांपलेक्स स्थित हिलेरी क्लिंटन नर्सिंग स्कूल का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि सरकार मेडिकल शिक्षा क्षेत्र में विशेष ध्यान दे रही है। उप्र को ऐसे प्रदेश के रूप में स्थापित करना उद्देश्य है, जहां विश्वस्तरीय नर्सिंग सुविधा उपलब्ध हो।
विज्ञापन

रविवार को हिलेरी क्लिंटन नर्सिंग स्कूल में पहुंचे आलोक कुमार का संस्था की अध्यक्ष राजकमल सक्सेना ने गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। संस्था के बिन गिरी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख सचिव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने कहा कि नर्सिंग स्टाफ स्वास्थ्य सिस्टम की रीढ़ होता है। उत्तर प्रदेश 24 करोड़ आबादी पर नर्सिंग स्टाफ की जरूरत पूरी नहीं हो पा रही है। सरकार ने फैसला लिया है वह नर्सिंग व पैरा मेडिकल शिक्षा पर विशेष ध्यान देगी। कहा कि अगले पांच साल में चिकित्सा क्षेत्र में एक लाख नौकरियां निकलने की उम्मीद है। कहा कि मुख्यमंत्री ने संकल्प लिया है कि मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में बहुत तेजी से विस्तार करेंगे। प्रत्येक जिले में मेडिकल कालेज हो। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे तकनीक को लेकर अपडेट रहें। ताकि भविष्य में बेहतर कार्य कर सकें।
ललित भारद्वाज, एसडीएम संगीता राघव, नायब तहसीलदार राहुल सिंह, पीजीआई सरसावा के प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी, बिल क्लिंटन स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. एसपी सिंह, जैसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कक्षाओं में जाकर छात्राओं से किए सवाल
कक्षा में पहुंचे प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने नर्सिंग की छात्राओं से हार्ट की कार्यविधि के बारे जानकारी ली। जहां छात्राओं ने ब्लैक बोर्ड पर हार्ट का डायग्राम बनाकर उसकी पूरी कार्यप्रणाली को समझाया। इससे प्रमुख सचिव खासे प्रभावित नजर आए। इसके बाद उन्होंने कालेज के शिक्षा संसाधनों और छात्राओं से उनके कोर्स के बारे में पूछा। नर्सिंग स्कूल की न्यूटीशियन लैब, कंप्यूटर लैब, फंडामेंटल लैब, एमसीएच लैब, कम्यूनिटी लैब और सिग्यूलेशन लैब, पुस्तकालय आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें