फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमेंट कारोबारी को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
सदर पुलिस द्वारा पकड़ा गया सीमेंट व्यापारी के गोली मारने का आरोपी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जेजे पुरम की पुलिया पर लेनदेन के विवाद में सीमेंट कारोबारी को गोली मारने वाले 25 हजार के इनामी आरोपी को कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से वारदात में प्रयुक्त डबल बैरल की लाइसेंसी बंदूक व 11 कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि हरिलोक कॉलोनी निवासी सीमेंट कारोबारी राहुल पुत्र राजेंद्र कुमार को सोमवार की सुबह साढ़े नौ बजे जेजेपुरम की पुलिया पर राजू सिंह पुत्र सीताराम निवासी मधुबन विहार ने उधार के पैसे मांगने पर गोली मार दी थी। एक गोली राहुल की कमर में लगी थी और दूसरी गोली माथे के पास से होकर निकल गई थी। घायल कारोबारी का देहरादून के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। बृहस्पतिवार को राजू को कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने कांशीराम कॉलोनी से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से वारदात में प्रयुक्त लाइसेंसी दोनाली बंदूक व 11 कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें