फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ध्वस्त की जाएगी निगम की 77 वर्ष पुरानी इमारत, बनेगा ई-ऑफिस

Tue, 06 May 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
नगर निगम परिसर में खड़ी 1948 की बनी इमारत। 
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम सहारनपुर की पहचान 1948 में बनी इमारत ध्वस्त की जाएगी। इसके लिए नगर निगम ई-ऑफिस बनाएगा, जिसमें कई अनुभागों के अलावा पार्षदों के बैठने लिए भी जगह रहेगी।
विज्ञापन

वर्ष 1947 से 1953 तक जमशेद अली खान नगर पालिका सहारनपुर के अध्यक्ष थे। उन्हीं के कार्यकाल में इस इमारत का निर्माण 1948 में कराया गया था। तब से यानी करीब 77 साल से यह इमारत पहले नगर पालिका सहारनपुर और अब 2009 से नगर निगम की पहचान बनी हुई है। भले ही नगर निगम परिसर में स्मार्ट सिटी योजना से आलीशान मुख्य जोनल ऑफिस और आईसीसीसी बन गए हों, लेकिन पहचान इसी इमारत से है। 77 वर्ष पुरानी होने के कारण इमारत की हालत ठीक नहीं है।
शहर नगर से महानगर बनने के कारण अब अधिक जगह की जरूरत है। ऐसे में नगर निगम द्वारा नई इमारत के लिए शासन से बजट की मांग की गई थी। बीते वर्ष 36 करोड़ रुपये को स्वीकृत मिली थी, लेकिन अब शासन को संशोधित डीपीआर बनाकर भेजी गई है, जिसके अनुसार नए भवन के निर्माण के लिए करीब 40 करोड़ रुपये की मांग शासन से की गई है। मुख्य अभियंता निर्माण बीके सिंह ने बताया कि नई इमारत के लिए महापौर डॉ. अजय कुमार ने पिछले महीने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें