फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थकेयर ट्रेनिंग के लिए दस गुना अधिक आए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भविष्य में कोरोना से निपटने के लिए सरकार स्वास्थ्यकर्मी तैयार कर रही है। प्रधानमंत्री कौशल सुधार योजना के तहत आईटीआई परिसर में हेल्थकेयर सेक्टर ट्रेनिंग फॉर कोविड-19 होना है। इसके लिए इच्छुक युवाओं से आवेदन मांगे गए थे। खास बात यह है कि 100 सीटों के लिए एक हजार से अधिक युवाओं ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

योजना के तहत जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े पांच विषयों में एक जून से 30 दिन का सैद्धांतिक प्रशिक्षण आईटीआई परिसर में होगा। इस प्रशिक्षण के बाद 60 दिन का प्रशिक्षण जनपद की सीएचसी, पीएचसी और सरकारी अस्पतालों में होगा। इस प्रशिक्षण को पूरा करने के बाद संबंधित युवा अस्पतालों में काम करने के लिए तैयार हो जाएंगे। प्रशिक्षण के लिए 30 मई तक आवेदन मांगे गए थे। आवेदन ई-मेल आईडी saharanpurdpmu2013@gmail.com के साथ ही आईटीआई परिसर स्थित उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के कार्यालय में जमा हुए। करीब 100 सीटों के लिए 600 से अधिक लोगों ने ऑनलाइन तथा 350 से अधिक लोगों ने कार्यालय पहुंचकर आवेदन किए। अब विभाग आवेदन पत्रों की छंटनी करने में लगा है। जिनमें से 100 टॉप आवेदकों का चयन किया जाएगा।
प्रशिक्षण के लिए करीब एक हजार युवाओं ने आवेदन किया है। 600 से अधिक लोगों ने ऑनलाइन और 350 से अधिक लोगों ने कार्यालय पहुंचकर आवेदन किया है। टॉप 100 युवाओं का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वीपी सिंह, जिला समन्वयक, प्रधानमंत्री कौशल सुधार योजना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें