फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: खंभे से टकराया टेंपो, महिला की मौत, दूसरी घायल

विज्ञापन
चिलकाना रोड पर दुर्घटना में क्षतिग्रस्त टेंपो। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चिलकाना। स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में सवारियों से भरा टेंपो सड़क के किनारे खड़े खंभे से टकरा गया। हादसे में टेंपो सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सहारनपुर निवासी टेंपो चालक फिरोज अपने टेंपो में दो महिलाओं को बैठाकर चिलकाना की तरफ आ रहा था। गांव पटनी के निकट सामने से आ रहे स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में टेंपो सड़क के किनारे खड़े खंभे से टकरा गया। खंभे में टकराने से टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें बैठी दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों महिलाओं को राहगीरों तथा पुलिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी भेजा। जहां पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की रहने वाली नरगिसा (40) की इलाज के दौरान मौत हो गई।
उसके साथ आ रही सकीना बीबी निवासी मुर्शिदाबाद गंभीर रूप से घायल है। दोनों महिलाएं सहारनपुर के मोहल्ला खाता खेड़ी में किराए के मकान में रहती है। दोनों प्रतिदिन भीख मांगने के लिए क्षेत्र के गांवों में आती रहती हैं। पुलिस ने नरगिसा के शव का पंचनामा भरकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। स्कूटी सवार घटनास्थल से भाग गया जबकि टेंपो चालक दुर्घटना में सुरक्षित बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें