सहारनपुर। दिनभर की तेज धूप के कारण न्यूनतम तापमान एक और अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। बृहस्पतिवार को बूंदाबांदी होने के आसार जताए गए हैं।
मौसम विभाग ने जनपद में बुधवार को बारिश होने की संभावना जताई थी। सुबह चार बजे कुछ मिनट की हल्की बूंदाबांदी हुई। सुबह जब लोग जगे तो आसमान साफ था और धूप निकली हुई थी। सुबह 10 बजे के बाद धूप इतनी तेज रही कि उसमें ज्यादा देर तक खड़े होना मुश्किल रहा।
दिनभर तेज धूप के कारण न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 29 पर पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार की सुबह तीन से चार बजे के बीच फिर बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।
मौसम वेधशाला मिर्जापुर के प्रभारी अमीर आलम ने बताया कि चार बजे के आसपास बूंदाबांदी के बाद सुबह आठ बजे तक धूप निकल आएगी। अपराह्न तीन बजे के आसपास फिर बूंदाबांदी होने की संभावना है।