फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दिल्ली कूच की तैयारी में विपक्षी नेताओं को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

Thu, 23 Jul 2026 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली कूच की तैयारी में लगे जिले के विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं को स्थानीय पुलिस ने देर रात हाउस अरेस्ट कर लिया। इस पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर निशाना साधा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने इसे सरकार की अघोषित आपातकाल की नीति बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में प्रदेश की भाजपा सरकार ने आज तानाशाही के मार्ग पर चलकर जनहित में उठ रही कांग्रेस और पूरे विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है। उन्हें बिहारीगढ़-फतेहपुर थाना पुलिस ने बिहारीगढ़ टोल प्लाजा पर रोक कर हिरासत में लिया। इसके अलावा अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव अरविंद पालीवाल, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी नितिन शर्मा, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी, पूर्व प्रदेश सचिव अशोक सैनी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव वर्मा को भी पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया।
पार्षद और कार्यकारिणी सदस्य पार्षद मंसूर बदर के आवास पर पार्षदों को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। साथ ही पार्षद समीर अंसारी पार्षद सईद सिद्दकी पार्षद इज़हार मंसूरी पार्षद महमूद हसन पार्षद गुलज़ेब खान को भी उनके आवास पर रोक दिया गया।
विज्ञापन

नकुड़ पुलिस ने कांग्रेस नेता चंद्रशेखर मित्तल को घर पहुंचकर हाउस अरेस्ट किया। अंबेहटा में पूर्व चेयरमैन चौधरी इनाम शाकिर व उमेर शाकिर तथा बांदूखेड़ी गांव में सपा के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रुद्रसैन के निजी सचिव चौधरी प्रवीण बांदूखेडी व कांग्रेस नेता व जिला पंचायत सदस्य सुदेश प्रधान को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया।
बेहट में साढौली कदीम स्थित सपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ठाकुर किरणपाल राणा के आवास पर पहुंचकर हाउस अरेस्ट किया। कांग्रेस नेता डॉ. माजिद अली को बेहट स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट किया गया।
बड़गांव पुलिस ने भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं श्रीराम, आदित्य, शिमलाना गांव निवासी सिविल कुमार आदि को हाउस अरेस्ट किया। नागल पुलिस ने भी भीम आर्मी के बुल्ला शाह, किसान सेना संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकुर चौधरी, भाकियू (तोमर) के युवा जिला अध्यक्ष सौरभ त्यागी को दिल्ली जाने से पहले घर पर ही रोक दिया।
छुटमलपुर में भाकियू टिकैत युवा के जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी को घर पर ही रोक लिया। रामपुर मनिहारान पुलिस ने मोहल्ला इकराम निवासी भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित राज गौतम को हाउस अरेस्ट किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें