फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: तापमान में गिरावट, नगर निगम ने की रैन बसेरों की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहारनपुर। सर्दी लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को कोहरा नहीं था, इसके बावजूद तापमान में गिरावट रही। इसकी वजह से ठिठुरन बढ़ गई। दिन भर धूप रहने के बावजूद लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। उधर, नगर निगम ने नागरिकों को सर्दी से बचाने के लिए रैन बसेरों की व्यवस्था शुरू कर दी है।
जनपद में मंगलवार की सुबह छह बजे तक हल्का कोहरा रहा, लेकिन सूरज निकलने के साथ कोहरा गायब हो गया। दिन भर धूप रहने के बावजूद सर्दी का असर बीते दिन की तुलना में अधिक महसूस किया गया।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस ही रहा, लेकिन अधिकतम तापमान सोमवार की तुलना में दो डिग्री सेल्सियस गिरकर 24 डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मौसम के साफ रहने, लेकिन तापमान में गिरावट का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

तापमान में लगातार हो रही गिरावट को देखते हुए नगरायुक्त ने रैन बसेरों में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। जनमंच प्रेक्षागृह के पीछे स्थित हॉल का इस्तेमाल रैन बसेरे के रूप में करने के निर्देश दिए हैं। दूसरा रैन बसेरा भी जनमंच की बगल में मयूरी मार्केट के ऊपर है। कर अधीक्षक सुरेंद्र सिंह को नोडल बनाया गया है। उनके नेतृत्व में निगम कर्मचारियों की टीम बनाई गई है, जो सड़कों पर सोने वाले लोगों को उठाकर रैन बसेरों तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें