फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: घने कोहरे के कारण गिरा तापमान, सर्दी से ठिठुरे लोग

Wed, 15 Jan 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में कोहरे के चलते रेलवे रोड से वाहनों पर आते लोग
विज्ञापन
सहारनपुर। सुबह के समय घने कोहरे के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन दस बजे के बाद धूप निकल आने पर सर्दी से राहत भी मिली। बुधवार की सुबह भी कोहरा आने और दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन

जनपद में सोमवार को मौसम पूरी तरह साफ रहा था। खिली धूप के कारण अधिकतम तापमान 16 से बढ़कर 24 डिग्री हो गया था। मंगलवार की सुबह तीन बजे तक मौसम साफ था, लेकिन उसके बाद कोहरा आता चला गया। सुबह छह से सात बजे तक घना कोहरा रहा, जिसकी वजह से दृश्यता 100 मीटर से भी कम रही। इसकी वजह से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। सुबह दस बजे के बाद कोहरा छंटता चला गया और धूप निकल आई।
इसके बाद दिनभर खिली धूप रही, जिसने लोगों को सर्दी से राहत दिलाने का काम किया। न्यूनतम तापमान सोमवार के 9.5 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 09 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट रही और वह 23 डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी दो दिन मौसम के ऐसे ही रहने का अनुमान है। शुक्रवार तक फिर से बादल आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें