फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को बताए फसल बीमा योजना के लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। कृषि विभाग की ओर से बुधवार को किसान भागीदारी-प्राथमिकता हमारी कार्यक्रम के तहत किसान मेला तथा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। खजूरी बाग स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को फसल बीमा योजना समेत अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही किसानों से अपनी फसलों का बीमा कराने की अपील की। मुख्य अतिथि नकुड़ के विधायक मुकेश चौधरी ने कहा कि सभी अधिकारी अपने विभागों की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। विधायक ने विशिष्ट कार्य करने वाले करने वाले 11 किसानों को प्रमाणपत्र भी दिए। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. आईके कुशवाहा ने केंद्र द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को आय में वृद्धि करने के लिए मशरूम उत्पादन करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कृषि में विविधिकरण के महत्व पर भी विचार रखे। भूमि संरक्षण अधिकारी रामजतन मिश्र ने किसानों से कृषि वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों द्वारा दी जाने वाली तकनीकी जानकारी को अपनाने की अपील की। सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. मुक्ता सिंह ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताया। जिला कृषि अधिकारी धीरज कुमार सिंह, सहायक निदेशक मृदा परीक्षण पवन विश्वकर्मा, रवींद्र बरनवाल, डॉ. सुखदेव सिंह, डॉ. आलोक कुमार आदि ने भी विचार रखे। संगोष्ठी की अध्यक्षता ब्रह्म सिंह यादव ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें