गुरुद्वारा रोड स्थित टेलीफोन एक्सचेंज में लगी आग को खिड़की तोड़कर बुझाता फायर कर्मी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। गुरुद्वारा रोड स्थित टेलीफोन एक्सचेंज में शुक्रवार को अचानक आग लग गई, जिससे कार्यालय में अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की टीम खिड़की तोड़कर अंदर गई और आग पर काबू पाया।
शुक्रवार दोपहर तीन बजे गुरुद्वारा स्थित बीएसएनएल के टेलीफोन एक्सचेंज में आग लगने की वजह से कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई और सभी कर्मचारी बाहर सड़क पर आ गए। पता लगते ही सीएफओ तेजवीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन धुआं इतना था कि अंदर पूरी तरह अंधेरा नजर आ रहा और यह नहीं पता लग रहा था कि आग किस जगह लगी है। इस कारण सीढ़ी लगाकर दमकल कर्मचारी एक खिड़की तोड़कर अंदर गए और सभी दरवाजे खोलकर धुआं बाहर निकालकर पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाया। आग में तीन एसी सहित कई उपकरण जल गए। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट माना जा रहा है।