फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेली मेडिसिन सेवा शुरू, कॉल कर इलाज पाएं मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। यदि आपको किसी तरह की बीमारी है और कोरोना के चलते घर से निकलना मुश्किल है तो नगर निगम की टेली मेडिसिन सेवा का लाभ उठाकर इलाज पा सकते हैं। नगर निगम ने आईएमए के साथ मिलकर टेली मेडिसिन की सेवा शुरू की है।
विज्ञापन

महापौर संजीव वालिया ने कहा कि कोरोना के चलते सरकारी अस्पतालों में ओपीडी बंद है। निजी चिकित्सक बिना कोरोना जांच कराए और बिना नेगेटिव आए मरीज का इलाज नहीं कर रहे हैं। ऐसी स्थिति नगर निगम ने अपने नागरिकों के लिए टेली मेडिसिन सेवा शुरू की है। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष टेली मेडिसिन का हजारों लोगों ने लाभ उठाया था। इस बार भी लोग अपने घर पर रहते हुए फोन कर टेली मेडिसिन सेवा का लाभ ले सकते हैं। आईएमए के अध्यक्ष डॉ. मनदीप सिंह ने कहा कि चिकित्सक भी समाज का ही अंग हैं। जब समाज संकट में हो तब हम सबका दायित्व हो जाता है कि अपनी शक्ति, सामर्थ्य और साधनों से समाज की सेवा करें। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि लोग टेली मेडिसिन सेंटर के नंबर 8477008040 व 8476003003 पर कॉल कर अपनी बीमारी के संबंध में डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। यह सेवा दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें