फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटकों से जागरूकता लाने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटकों से जागरूकता लाने का प्रयास
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर निगम नुक्कड़ नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को नारी सम्मान, कोविड-19 से बचाव तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रहा है।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके त्रिपाठी ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत महानगर के लोगों को वाहनों से प्रचार करने के अलावा अन्य माध्यमों से भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसमें गोष्ठियों के अलावा नुक्कड़ नाटक भी शामिल हैं। वार्ड 21, वार्ड 41, वार्ड 49 और वार्ड 50 में उदय संस्थान के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक किए गए हैं। शनिवार को वार्ड 44 में नाटकों का मंचन किया गया। क्षेत्रीय पार्षद मंसूर बदर ने भी लोगों से सफाई में निगम को सहयोग करने की अपील की। नाटक मंडली में अजहर, रमेश कुमार, रवि किरण, अमन, सुरजीत, गिन्नी आदि शामिल हैं।
-------
मंत्री ने देखी स्मार्ट हेल्थ सेंटर की व्यवस्था
सहारनपुर। कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने शनिवार को जनमंच में बने स्मार्ट हेल्थ केयर सेंटर का भ्रमण किया। उन्होंने लोगों को दी जा रही चिकित्सा सुविधा के बारे में चिकित्सकों और अधिकारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं उन्होंने अपनी जांच भी सेंटर में कराई। नगर निगम के प्रयास को सराहा। इस मौके पर महापौर संजीव वालिया, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, विधायक देवेंद्र निम, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्वविधायक राजीव गुंबर, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके त्रिपाठी, सहायक नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ. कुनाल जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें