फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां शुरू, डीएम ने ली बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां शुरू, डीएम ने ली बैठक
विज्ञापन

सहारनपुर। आगामी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रशासन की ओर से कवायद तेज कर दी गई है। शनिवार को डीएम अखिलेश सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दूबे ने बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में जारी किए गए शासनादेश को पढ़कर सुनाया। डीएम अखिलेश सिंह ने केंद्र बनाने के लिए आवेदन करने वाले कॉलेजों में आधारभूत सुविधाओं का सत्यापन 20 दिसंबर तक करने तथा सत्यापन के बाद जांच आख्या जिला विद्यालय निरीक्षक को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दूबे, अधिशासल अभियंता सुबोध कुमार, अतुल कुमार, सहायक अभियंता विकासचंद, संजय सिंह, अधिशासी अभियंता राजेंद्र प्रसाद, प्रधानाचार्य महावीर सिंह, रविंद्र कुमार, गरिमा, सन्नी तेगवाल, सुषमा आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें