फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: किशोरी की गला दबाकर हत्या, नहर में फेंका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
तल्हेड़ी बुजुर्ग। स्टेट हाईवे स्थित साखन नहर में बुधवार दोपहर किशोरी का शव पड़ा मिला। प्राथमिक जांच में गले और शरीर पर निशान मिले हैं। देर रात पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि किशोरी की गला दबाकर हत्या की गई है। किसी अन्य स्थान पर हत्या कर शव यहां लाकर फेंका गया है। देर रात तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

दोपहर के समय कुछ ग्रामीण नहर के पास से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने किशोरी का शव पड़ा देखा। पता चलने पर सीओ अमित कुमार सिंह और थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे, जिस जगह किशोरी का शव पड़ा था वहां पर करीब एक फुट पानी था। हालांकि किशोरी का चेहरा पानी के बाहर था। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला और उसकी शिनाख्त के प्रयास किया। फॉरेंसिक टीम ने शव के आसपास बारीकी से जांच की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। किशोरी की उम्र 14 वर्ष के आसपास है और उसने लाल रंग की टी-शर्ट व गहरे नीले रंग का लोअर पहना हुआ है। हाथों पर मेहंदी लगी हुई है। जबकि उसके पैरों से चप्पल गायब थी और लोअर की एक जेब बाहर निकली हुई थी। गले और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम में आया कि किशोरी की गला दबाकर हत्या की गई है।

ज्यादा पुराना नहीं था शव
शव को देखकर लग रहा था कि वह ज्यादा पुराना नहीं है, जो कुछ घंटे पहले का ही है। वहीं स्थानीय लोगों का भी कहना है कि जिस जगह पर शव मिला है वहां से हर समय लोगों का आवागमन रहता है। आशंका जताई जा रही है कि शव बरामद होने से कुछ घंटे पहले ही यहां लाकर फेंका गया हो।
विज्ञापन


700 मीटर दूर तक नहीं सीसीटीवी कैमरा
साखन नहर के आसपास किसी तरह की कोई आबादी नहीं है, जिस कारण 700 मीटर के क्षेत्र में कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है। हालांकि पुलिस मार्ग पर बने होटल और ढाबों पर लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बताया गया है कि नहर में पिछले काफी समय से पानी भी नहीं छोड़ा गया है। जिस कारण वह पूरी तरह सूखी पड़ी है।

-वर्जन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया है कि किशोरी की गला दबाकर हत्या की गई है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस कई टीमें गठित कर दी है। जल्दी ही शव की पहचान करा दी जाएगी।
विज्ञापन

- अमित सिंह, सीओ देवबंद

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें