फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मुस्लिम युवक के साथ होटल पहुंची किशोरी, बजरंग दल ने किया हंगामा

Wed, 18 Nov 2026 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़। होटल में कमरा लेने पहुंचे मुस्लिम युवक और हिंदू किशोरी की सूचना मिलने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंच हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया, जबकि युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर सहारनपुर रोड स्थित गांव टोली के पास एक होटल में युवक और किशोरी कमरा लेने पहुंचे। होटल संचालक ने युवक व किशोरी की आईडी में दोनों के अलग अलग समुदाय का होने पर कमरा देने से मना कर दिया और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को इसकी सूचना दे दी। बजरंग दल के जिला मंत्री आकाश चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए और हंगामा करते हुए पुलिस को सूचना दी।
पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे कोतवाल ज्ञानेश्वर बौद्ध ने हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर शांत किया। इस दौरान बजरंग दल के जिला मंत्री आकाश चौधरी, आशीष चौधरी, विपुल सैनी, डाॅ. विनय, मनोज सैनी, नितिन चौधरी आदि रहे। सीओ जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी को परिजनों के सुपुर्द किया गया है। कोई शिकायत नहीं मिली है। आरोपी युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है। यदि तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें