एसडीएम राकेश कुमार को ज्ञापन देते अनुसूचित जाति के लोग
- फोटो : DEVBAND
शिक्षकों ने सौंपा डिप्टी कलक्टर को ज्ञापन
सहारनपुर। लंबित मांगों को पूरा करने और विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश से जुडे़ शिक्षकों ने डिप्टी कलक्टर पीएस राणा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों को उत्तराखंड की भांति राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। साल 2005 के बाद नियुक्त हुए शिक्षकों और 2004 बैच के विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने के लिए तकनीकी बाधाओं को दूर कराया जाए। उन्होंने कहा कि स्थानांतरण की प्रक्रिया स्थगित होने के चलते शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश के प्रत्येक शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी का दस लाख रुपये का सामूहिक स्वास्थ्य बीमा और बीस लाख रुपये का सामूहिक बीमा कराने की मांग की। उन्होंने मृतक आश्रित नियुक्ति में शिक्षक पद की वांछित योग्यता नहीं होने की स्थिति में मृतक आश्रित को लिपिक पद पर नियुक्त कराने, शिक्षकों को बर्खास्त करने का अधिकार बीएसए की बजाए एडी बेसिक या किसी अन्य उच्चाधिकारी में निहित करने सहित अन्य मांग भी की। इस दौरान जिलाध्यक्ष चौधरी रविन्द्र पंवार , जिला महामंत्री वैभव चौहान आदि मौजूद रहे।