फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा मार्का शराब के साथ तस्कर पकड़ा, साथी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा मार्का शराब के साथ तस्कर पकड़ा, साथी फरार
विज्ञापन

गागलहेड़ी। पुलिस ने जंगल में छापा मारकर अवैध तरीके से शराब बेच रहे तस्कर को 56 बोतले हरियाणा मार्का शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि उसका साथी मौके से भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार राय ने बताया कि सूचना मिली कि सैय्यद माजरा के जंगल में दो तस्कर अवैध शराब बेच रहे हैं। छापेमारी के दौरान अवैध शराब की 56 बोतलें बरामद हुई। तस्कर अंकित कुमार पुत्र कृष्ण पाल निवासी डिफेंस कॉलोनी कस्बा गागलहेड़ी को मौके से गिरफ्तार किया जबकि अंकित का साथी अशोक कुमार पुत्र नामालूम निवासी हरनाम नगर छुटमलपुर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जबकि पकड़े गए तस्कर को जेल भेज दिया गया। टीम में एसएसआई गम्भीर सिंह, हैड कांस्टेबल उत्तम राठी, अनुज सिरोही, रोहित राणा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें